ज़मानिया नगर के मुन्नान घाट पर नहाने गये 32 वर्षीय युवक की डूब जाने से मौत।
ज़मानिया- स्थानीय नगर के मुन्नान घाट पर नहाने गये 32 वर्षीय युवक की बृहस्पतिवार की सुबह के करीब 7 बज़े गंगा नदी डूब जाने के कारण मौत हो गयी। वही मौत की ख़बर मिलते ही परिवार के लोगो पर आफ़त का पहाड़ टूट पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमित खत्री उर्फ छोटू उम्र 32 वर्ष पुत्र रतन खत्री निवासी बुद्धिपुर ज़मानिया कस्बा सुबह को नगर के गंगा नदी के मुन्नान घाट पर नहाने गया था नहाने के दौरान गहरे पानी मे चले जाने के कारण डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी।वही घटना की सूचना मिलते ही हजारों लोगो की भीड़ घाट पर जुट गयी।

वही गंगा नदी डूब जाने के कारण मौत की ख़बर मिलते ही मौके पर पहुँची कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह के अलावा दिग्विजय कुमार तिवारी और मय पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच कर शव निकलवाने में गोताखोर की सहायता से शव बरामद कर पोस्मार्टम के लिए गाज़ीपुर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक विवाहित था वही पति की मौत की ख़बर मिलते ही रेफर कर दिया। वही मृतक की पत्नी प्रियंका देवी के आँखों से आशू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
जानकारी के अनुसार गंगा घाट अमित खत्री उर्फ छोटू सुबह बजे मुन्नान घाट गंगा नदी में जाकर स्नान करने लगा। और देखते ही देखते गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूबने लगा। उस वक्त कोई भी आस पास में स्नान करने वाला नही था
बताया जा रहा है। की गंगा नदी में युवक के डूबने की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह अपने दल बल के साथ मौके पर तत्काल पहुंच गए। गोताखोर ने गंगा में डूबे युवक की खोजबीन के लिए गंगा नदी में खोजबीन शुरू कर दी । जिसके बाद एक घंटे के बाद शव को बाहर लाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंच गए। जहां केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा, रवि रंजन ने परीक्षण उपरांत, युवक को मृत घोषित कर दिया

