Friday, June 26, 2026
Homeखेल-कूदसुहवल के श्रीकृष्ण इंटरकालेज में जूनियर स्कूलीय खो- खो चैम्पियनशिप के खेले गये...

सुहवल के श्रीकृष्ण इंटरकालेज में जूनियर स्कूलीय खो- खो चैम्पियनशिप के खेले गये फाइनल मुकाबलें में डेढगावां टीम ने किया कब्ज़ा।

सुहवल के श्रीकृष्ण इंटरकालेज में जूनियर स्कूलीय खो- खो चैम्पियनशिप के खेले गये फाइनल मुकाबलें में डेढगावां टीम ने किया कब्ज़ा।

सुहवल- क्षेत्र के डेढगावां ‌स्थित श्रीकृष्ण इंटरकालेज के खेल मैदान पर आज जूनियर स्कूलीय खो- खो चैम्पियनशिप के खेले गये फाइनल मुकाबलें में मेजबान डेढगावां ने मेहमान पकडी को दो सेट तक चले कडे मुकाबलें में 10 – 8 से शिकस्त देकर यह फाइनल मुकाबला जीत लिया।मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजेश राय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस फाइनल मुकाबलें में मैन आफ द मैच शिवानी गुप्ता जबकि मैन आफ द सीरिज क पुरस्कार दिव्य राय को मिला।

इस प्रतिष्ठित खो- खो के शुरूआत से ही दोनों टीमों के खिलाडियों ने काफी शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।खेले गये पहले सेट में मेजबान डेढगावां ने पकडी को लगातार दो सेट तक चले इस मुकाबलें के पहले सेट में 5 – 4 जबकि दूसरे सेट में भी 5 – 4 से पराजित कर मुकाबला दो अंको से अपने नाम कर लिया।

मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राजेश राय ने कहा कि हमारी बेटियां भी अब बालकों से किसी क्षेत्र में कम नहीं है,शिक्षा से लेकर खेल के मैदान तक वह अपन प्रतिभा का हुनर विखेर रही है।कहा कि हार जीत लगी रहती है,निराश होने आवश्यकता नहीं है,बस कहां कमी रह गई जीत दर्ज करने में उस कमी को दूर करना है ।

इस अवसर पर ओंमकार नाथ राय,अखिलेश, नंदकिशोर, हरलाल, अजीत, पवन,डाक्टर पूनम मौर्या आदि मौजूद रहे। मैच में‌ निर्णायक लालबहादुर जबकि संचालन की भूमिका संजय श्रीवास्तव ने निभाई।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !