Friday, June 26, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबड़ा बदलाव - ताड़ीघाट पैसेन्जर ट्रेन के रूट में बड़ा बदलाव, अस्थायी...

बड़ा बदलाव – ताड़ीघाट पैसेन्जर ट्रेन के रूट में बड़ा बदलाव, अस्थायी सोनवल प्लेटफार्म से होगा परिचालन।

बड़ा बदलाव – ताड़ीघाट पैसेन्जर ट्रेन के रूट में बड़ा बदलाव, अस्थायी सोनवल प्लेटफार्म से होगा परिचालन।

सुहवल / गाज़ीपुर- पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के आने वाले 19 किमी लंम्बे दिलदारनगर  ताडीघाट ब्रांच लाइन पर चलने वाली एकमात्र पैसेन्जर ट्रेन का ठहराव रेलवे के अधिकारियों के द्वारा आज रविवार से ताडीघाट से ना होकर सोनवल में शुरू करा दिया गया।रेलवे के द्वारा पूर्व में लिए गये निर्णय के अनुसार आठ बोगियों वाली पैसेन्जर ट्रेन दिलदारनगर जंक्शन से सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर रवाना हुई,जो सरहुलां, नगसर स्टेशन से होते हुए 9 बजे सोनवल बनाए गये अस्थाई प्लेटफार्म पर सैकडों यात्रियों को लेकर पहुंची।

वहीं ट्रेन के साथ आए दिलदारनगर स्टेशन प्रबंधक नफीस अहमद खान,पीडब्लूआई दिलीप सिंह सहित आर पी एफ के जवानों ने सोनवल बनाए गये अस्थाई प्लेटफार्म, टिकट काउंटर आदि का सुरक्षा की दृष्टिगत निरीक्षण किया। यहाँ सुविधाएं बढाने के लिए आश्वासन दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महकमें के द्वारा इस ब्रांच लाइन पर सोनवल 9 एलसी से दिलदारनगर तक करीब सोलह किमी लंम्बे रूट पर पीक्यूआएएस कार्य के तहत पुराने स्लीपर व रेल लाइन को हटा नया लगाया जाना है ,ताकि चलने वाली ट्रेनों को रफ्तार दी जा सके।

महकमें के अनुसार यह कार्य करीब डेढ माह तक चलने की उम्मीद है,मालूम हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत होने वाले इस कार्य को देखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने ताडीघाट स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों को‌ एक दिन पूर्व सोनवल शिफ्ट कर 143 साल पुराने अतिप्राचीन ताडीघाट स्टेशन को बंद कर दिया।जिसके बाद वहाँ सन्नाटा पसर गया।रेलवे के मुताबिक पैसेन्जर ट्रेन प्रतिदिन सुबह 6 बजकर 15 पर डीडीयू जंक्शन से चलकर सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर दिलदारनगर पहुंचेगी।पैसेंजर ट्रेन दिलदारनगर से सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर खुलेगी जो विभिन्न स्टेशन होते हुए 9 बजे सोनवल पहुंचेगी।

इसी तरह 9 बजकर 45 सोनवल से चलकर 10 बजकर 20 मिनट पर दिलदारनगर जंक्शन पहुंचेगी,इसी तरह ट्रेन दूसरे फेरे में दिलदारनगर से 10 बजकर 50 एवं तीसरे फेरे में‌ शाम 4 बजकर 45 मिनट पर सोनवल के लिए रवाना होगी। उपस्टेशन प्रबंधक सुजित कुमार ने बताया कि ट्रेन अब प्रतिदिन सोनवल से दिलदारनगर तक चलेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !