गाज़ीपुर- ताडीघाट मऊ नई रेल लाइन विकास परियोजना का रेल विकास निगम लिमिटेड के सीएमडी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने किया निरीक्षण।
सुहवल- क्षेत्र में चौदह किमी लंम्बे ताडीघाट मऊ नई रेल लाइन का मोटो ट्राली से पूरे विकास परियोजना का आरबीएनएल ( रेल विकास निगम लिमिटेड) के सीएमडी ( अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) प्रदीप गौर ने शनिवार की सुबह सीधे सोनवल एल सी 9 सी पहुंचकर निरीक्षक किया गया।

जहां से उन्होंने पहले चरण की चौदह किमी लंम्बे ताडीघाट मऊ नई रेल लाइन का मोटो ट्राली से पूरे परियोजना का निरीक्षण किया साथ ही कार्यदायी संस्था एवं रेलवे के अन्य को हिदायत दिया कि आगामी बीस मार्च तक हर हाल में परियोजना के सभी निर्माण कार्य पूरे कर इसे हैंड ओवर कर दिया जाए,अन्यथा कार्यवाई सम्बन्धित के खिलाफ निश्चित है। उनके कडे तेवरों के चलते सभी सहमें रहे।
जिस दौरान, ट्रैक लिंकिंक, इलेक्ट्रिफिकेशन,प्लेटफार्म, रिले रूम,पैनल रूम,यार्ड परिसर में बन रहा आवास ,लोकेशन बाक्स,सिग्नल से सम्बन्धित सहित अन्य कार्यो के बारे में हरेक बिंदुओं पर जानकारी ली साथ ही निर्देशित किया कि स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के हर जरूर को ट्रायल से पहले पूरा कर लिया जाए।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने घाट स्थित आरबीएनएल ने गेस्ट हाउस स्थित कांफ्रेंस हाल में कार्यदायी संस्था एवं अन्य मातहतों, इंजिनियरों संग घंटो समीक्षा की, इस दौरान उन्हें प्रोजेक्टर के जरिए इस पहले चरण की परियोजना की विस्तृत तरीके से जानकारी दी गयी। समीक्षा एवं निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब तक निर्माण कार्य पूरा न होने पर नाराजगी जताते हुए निर्देशित किया कि यह परियोजना प्रधानमंत्री कार्यालय की भी नजर है। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
इस निरीक्षण के दौरान आरबीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा, इलेक्ट्रिक के जीएम पीयूष कुमार,पीईडी कमल नयन,परियोजना निदेशक जीवेश ठाकुर,एसपी सिंग्ला के पीएम अमनदीप गोयल,विपिन गर्ग,जीपीटी इंफ्रा प्रोजेक्ट के वाइस प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार,सुनिल सिंह, राकेश,विद्युत रहे।अनुज अवस्थी,अजय राय,रितेश कुमार आदि मौजूद रहे।
इस संम्बध में आरबीएनएल के सीएमडी प्रदीप गौर ने बताया कि बीस मार्च तक कार्य पूरा करने के निर्देश दे दिए गये है,परियोजना का ट्रायल निर्धारित समय में किया जायेगा।उन्होनें बताया कि परियोजना का कार्य अपने अंतिम चरण में है ,जो तेजी से जारी है।

