Monday, June 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगांव के सर्वांगीण विकास को लेकर चकबंदी व्यवस्था को लागू करने के...

गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर चकबंदी व्यवस्था को लागू करने के लिए की गयी बैठक।

ज़मानिया गाँव के सर्वांगीण विकास को लेकर चकबंदी व्यवस्था को लागू करने के लिए की गयी बैठक।

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– क्षेत्र स्थित ग्राम सभा ताजपुर मांझा गांव के खेल मैदान पर शनिवार की दोपहर चकबंदी को लेकर ग्रामीणों की खुली बैठक की गयी। जिसमें सर्व सम्मति से किसानों ने चकबंदी कराने का निर्णय लिया गया है।ताजपुर मांझा गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर पूर्व निर्धारित तिथि पर गांव के खेल मैदान पर संजय उपाध्याय चकबंदी विभाग से चकबंदी कर्ता संजय उपाध्याय व क्षेत्रीय लेखपाल छविनाथ व चकबंदी लेखपाल ब्रिजकिशोर ने सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में एक खुली बैठक का आयोजन कराया।

ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए सर्व सम्मति से गांव में चकबंदी कराए जाने की जोरदार मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि देश की आजादी के बाद से आज तक इस गांव में चकबंदी का कार्य नहीं कराया गया था। जिससे गांव के समुचित विकास में लगातार बाधा उत्पन्न हो रहा था।

और लगातार चकबंदी कराए जाने की मांग की जा रही थी। जिसके क्रम में गांव में खुली बैठक का आयोजन कर सर्व सम्मति से चकबंदी कराने का निर्णय लिया गया है। जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने कहा कि चकबंदी नहीं होने से गांव का सर्वांगीण विकास नहीं हो रहा है।

आजादी के बाद से ही ग्रामीणों की दशा यही है।वही संजय उपाध्याय चकबंदी विभाग के चकबंदी कर्ता संजय उपाध्याय ने बताया की ताजपुर मांझा गांव में चकबंदी को लेकर ग्रामीणों की खुली बैठक में सर्व सम्मत से ग्रामीणों ने चकबंदी करने का निर्णय लिया। इसके बाद आगे की कारवाई होगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !