Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरज़ामनिया शॉर्प नॉलेज स्टडी सेंटर के बच्चों ने किया विज्ञान प्रदर्शन में...

ज़ामनिया शॉर्प नॉलेज स्टडी सेंटर के बच्चों ने किया विज्ञान प्रदर्शन में बच्चों को किया गया पुरुस्कृत।

ज़ामनिया शॉर्प नॉलेज स्टडी सेंटर के बच्चों ने किया विज्ञान प्रदर्शन में बच्चों को किया गया पुरुस्कृत।

ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित खिज़ीरपुर ग्राम अंतर्गत शॉर्प नॉलेज स्टडी सेंटर के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजीत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ज़मानिया भारत भार्गव द्वारा किया गया।हम लोग भी ऐसे ही प्रोजेक्ट बनाते थे लेकिन ये इस वक्त के बच्चे हैं। हम लोगों से कई कदम आगे हैं। वही विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अब्दुल वदूद ने बच्चों के प्रोजेक्ट का जायजा लिया और उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया इस कार्यक्रम में शाहजहाँ खान मास्टर के द्वारा शॉर्प नॉलेज स्टडी सेंटर कोचिंग के बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

जिसमें प्रथम पुरस्कार आने वाला लेजर सिक्योरिटी अलार्म सुमंत मौर्या ने हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार डीएनए मॉडल लक़ब सिद्दीकी ने पाया। तृतीय जेसीबी माॅडल मुसर्रत ग्रुप को मिला। शॉर्प नॉलेज स्टडी सेंटर के संस्थापक शाहजहां खान ने आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

वही कुँअर मुहम्मद नसीम रज़ा, अल् दीनदार शम्सी म्यूज़ियम एंड लाइब्रेरी तथा भारतीय आवाम पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय महासचिव ने बच्चों से सवाल पूछा और बच्चों ने उन सवालों का बहुत अच्छा उत्तर दिया। कुँअर मुहम्मद नसीम रज़ा ने कहा कि वाकई यह बच्चे तारीफ के काबिल हैं। जो इतने अच्छे अंदाज में इतना अच्छा प्रोजेक्ट बनाया है।

इस अवसर पर आजाद अंसारी, ग्राम प्रधान मिर्जा शमशाद बेग, दरोगा सर्, जावेद खान, डॉक्टर अभिषेक पांडे, डॉक्टर शोएब अख्तर, डॉक्टर गुंजन, डॉक्टर आलोक यादव, हसनैन खान आदि उपस्थित रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !