Tuesday, June 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमहात्मा ज्योतिबाराव फूले का परिनिर्वाण दिवस पर आम आदमी पार्टी द्वारा नगरीय...

महात्मा ज्योतिबाराव फूले का परिनिर्वाण दिवस पर आम आदमी पार्टी द्वारा नगरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोंजन।

महात्मा ज्योतिबाराव फूले का परिनिर्वाण दिवस पर आम आदमी पार्टी द्वारा नगरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोंजन। 

गाजीपुर– आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को महात्मा ज्योतिबाराव फूले का परिनिर्वाण दिवस पर नगरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का पार्टी कार्यालय पर आयोजित किया गया।इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी श्री देवकान्त वर्मा व किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश को बेहतर प्रदेश बनाने के लिए चुनावी दंगल मे उतर गयी है जनता का अपार समर्थन मिल रहा है । किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामसूरत यादव व जिला उपाध्यक्ष सरवर अंसारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार विकास की खोखले दावे कर रही है । वरिष्ठ आप नेता बिहारी लाल सिंह व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सलमान सईद ने कहा पंजाब व दिल्ली विकास देश का उत्तम माडल है । जिला सचिव भरत यादव ने कहा कि आज ज्योतिबाराव फूले का परिनिर्वाण दिवस है फूले जी एक समाज सुधारक , विचारक, चिंतक लेखक है हमे उनके जीवन को आत्मसात करना चाहिए ।

इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी श्री देवकान्त वर्मा , किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव , किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामसूरत यादव , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सलमान सईद , अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष सरवर अंसारी , छोटू कुशवाहा, विवेक जायसवाल, उमाशंकर आदि उपस्थित थे अध्यक्षता जंगीपुर विधानसभा अध्यक्ष रामकृत यादव व संचालन गुलाब खरवार ने किया

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !