जमानियाँ एन०एच०24 के ठीक सामने एस०एस० देव पब्लिक स्कूल से लेकर बघरी नहर मार्ग को जोड़नें वाला 500 मीटर जर्जर खड़जें पर लोगों का चलने मेें हो रही हैं काफी परेशानी।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर–क्षेंत्र स्थित एन०एच०24 के ठीक सामने एस०एस० देव पब्लिक स्कूल से लेकर बघरी नहर मार्ग को जोड़ने वाला 500 मीटर लम्बा खड़जा‚ 15 वर्षो से अपनी जर्जर और बदहाली को लेकर रो रहा हैं इस मार्ग की व्यथा किसी अधिकारी और जनता के प्रतिनिधि को दिखाई नहीं दे रहीं हैं।
इस मार्ग से राहगीरो और स्कूली बच्चों को आने जाने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। वर्षा के मौसम में इस मार्ग पर मोटरसाईकिल‚ साईकिल तथा ग्रामीण तथा नगर के लोगों और स्कूल बच्चें भी इसी मार्ग से पढ़ने जाते हैं यह मार्ग काफी जर्जर होने के कारण काफी परेशानीयों का समाना करना पड़ता हैं। लेकिन यहाँ जनता की समस्याओं के प्रति किसी भी अधिकारी या सत्ताधारी जनप्रनितिधि की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। इन समस्याओं का निराकरण करा सकें। जानकरी के अनुसार‚ ग्राम सभा हेतिमपुर में पूर्व प्रधान के लगातार तीन बार प्रधान पद रहतें हुए ग्राम सभा में विकास कार्य केवल ग्राम प्रधान और अधिकारी द्वारा कागज के पन्नों पर कराकर सरकारी धन का लूटपाट किया गया है। वास्वीकता में विकास कहाँ औंर कैसे हुआ है इसकी समीक्षा की जाय तो पता चलेगा की विकास केवल कागज में ही दिखायी देगी। यह जानकारी किसी अधिकारी या किेसी भी जनता के प्रतिनिधि को शायद यह भी पता नहीं होगा कि विकास कहाँ और किस क्षेंत्र में हुआ है। पूर्व प्रधान हेतिमपुर के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की समीक्षा की जाये तो पता चलेगा कि ग्राम सभा में 15 वर्षीय विकास कार्य को ढूढ़ते हीं रह जायेगें की लगातार 15 वर्षो तक ग्राम प्रधान द्वारा पर हेतिमपुर कहाँ कराया गया है।

