ज़मानिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, सीमा विवाद के कारण रेलवे ट्रैक पर घण्टो पड़ा रहा महिला का शव।
ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय ज़मानिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे ट्रैक पर देढ़गावा गांव के समीप शुक्रवार को एक महिला का शव पाया गया। सीमा विवाद के कारण महिला का शव रेलवे ट्रैक पर घण्टो पड़ा रहा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानिया स्टेशन से पश्चिम तरफ डेडगावा गांव के समीप डाउन लाइन में एक औरत की रेलवे ट्रैक पर शव पाया गया । घटना स्थल पर शव देख रहे राजगीरों और ग्रामीणों की सहायता से महिला की पहेचान अनीता उम्र लगभग 28 वर्ष पति का नाम रामप्रसाद ग्राम मुरली पुर वीरासराय धीना थाना चंदौली के रूप में की गयी।
रेलवे ट्रैक पर महिला शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी शव देखने के लिये वहाँ लोगो की भीड़ जुट गयी । घटना जिसकी सूचना लोगो ने स्थानीय जी0आर0पी0 पुलिस चौकी प्रभारी को कि गयी लेकिन घटना स्थल पर पहुँची स्थानीय जी0आर0पी0 पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा यह बात वापस लौट गयी कि यह हमारे कार्य क्षेत्र में नहीं आता हैं।
वही मृतका के पति रामप्रसाद ग्राम मुरली पुर वीरासराय धीना थाना चंदौली की रहने वाली है घर से किसी बात को नाराज को लेकर यह कदम उठाया कि उनके पति ने बताया जिसकी जानकारी जमानिया स्टेशन आरपीएफ को मिली तो उन्होंने जमानिया स्टेशन चौकी को सूचित किया लेकिन जिस क्षेत्र में लाश मिली वह शव धीना चंदौली अंतर्गत आता है तो उन्होंने धीना थाना को सूचित किया।
लेकिन धीना थाना की पुलिस ने नकार दिया उन्होंने कहा कि यह जमानिया थाना अंतर्गत आता है सीमा विवादो के चक्कर में पड़ी रही लाश जिसे परिजन हो रहे हैं परेशान। घंटो बाद सीमा विवाद का मामला सुलझा औऱ तब जा कर धीना थाना शव को कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

