Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाअपने घर से कूड़ा फेंकने गयी युवती का मिला शव हत्या की...

अपने घर से कूड़ा फेंकने गयी युवती का मिला शव हत्या की आशंका

गन्ने के खेत मिला 17 वर्षीय युवती का शव, थाने पर मुन्नी के गायब होने की शिकायत लेकर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने सुबह तक इंतजार करो यह कहकर थाने से लौटाया।

आजमगढ़- स्थानीय क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा अतरौलिया थाना क्षेत्र के मांगुरगढ़ गांव में शुक्रवार को 17 वर्षीय युवती का शव गन्ने के खेत मे पाया गया। किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गयी है।

फ़ोटो-

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़- अतरौलिया थाना क्षेत्र के मांगुरगढ़ गांव में गन्ने के खेत में शुक्रवार की सुबह एक लड़की का शव पाया गया ग्रामीणों ने  मृतका की पहचान सेल्हरापट्टी गांव निवासी मुन्नी निषाद पुत्री पृथ्वीपाल निषाद के रूप में की गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि सेल्हरा पट्टी गांव निवासी पृथ्वीपाल निषाद की 17 वर्षीय पुत्री मुन्नी गुरुवार की शाम से ही गायब थी। परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार की शाम तीन बजे घर से गोबर लेकर खेत में फेंकने के लिए गई थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश करना शुरू कर दिया।

काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो वह लोग थाने पर मुन्नी के गायब होने की शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें सुबह तक इंतजार कर आने के लिए कहकर लौटा दिया। लेकिन वह लोग पूरी रात उसकी तलाश करते रहे।

शुक्रवार की सुबह एक गन्ने के खेत के बाहर लोगों ने चप्पल और खून गिरा हुआ देखा। इसके बाद गन्ने के खेत में उसकी तलाश की गई। लेकिन वह नहीं मिली। लेकिन दूसरे गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली। मुन्नी का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी जांच पड़ताल में जुट गई है। मौके पर एसपी ग्रामीण सिद्घार्थ भी पहुंच गए हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !