किशोरी संग छेडछाड और मारपीट करने मामलें में पाँच लोगो के खिलाफ़ पास्को एक्ट,छेडखानी में मुकदमा दर्ज।
सुहवल- थाना अन्तर्गत एक गाँव में आज एक किशोरी संग हुए छेडछाड और मारपीट के मामलें में पुलिस उसके बगल के ही पांच लोगों के खिलाफ पास्को एक्ट,छेडखानी,बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन शुरू कर कर आरोपियो की तलाश में जुट गई ,वहीं मामलें की जानकारी होते ही सभी आरोपी फरार हो गये।

पुलिस को दिए तहरीर में किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री अपने घर से दुकान सुबह जा रही रही थी,इसी गाँव के ही पांच युवक उसकी पुत्री को सुनसान जगह देख रास्ते में अश्लील बात कहने लगे ,इसका विरोध करने पर युवक उससे छेडखानी शुरू कर दिया,बताया कि उसकी पुत्री के शोर पर अपने को पकडे जाने जे डर से सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। वहीं पुलिस ने किशोरी को महिला आरक्षी के अभिरक्षा में उसके मेडिकल मुआयना के लिए महिला जिला अस्पताल भेंज दिया।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि दिए गये तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

