Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर चक्का बांध गंगा घाट पर डूबे 16 वर्षीय युवक का शव 24...

 चक्का बांध गंगा घाट पर डूबे 16 वर्षीय युवक का शव 24 घण्टे बाद हुआ बरामद।

चक्का बांध गंगा घाट पर डूबे 16 वर्षीय युवक का शव 24 घण्टे बाद हुआ बरामद।

जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चक्का बांध गंगा घाट पर आये एन0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा बृहस्पतिवार को और गोताखोरों द्वारा बुद्धवार 16 वर्षीय डूबे युवक की लाश की बहुत तलाश की गयी लेकिन सफलता नही हासिल हो सकी।

फ़ोटो- ग्राम चक्का बांध गंगा घाट पर डूबे युवक का शव कस्बा स्थित बलुवा घाट पर लाते मछुआरे और स्थानीय पुलिसकर्मी।

लेकिन वही करीब 3 बजे कुछ लोगो ने सूचना मिली कि महिला विद्यालय के पास गंगा नदी में एक शव देखा गया है। वही इस बात की  सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी और वही स्थानीय मछुआरों की सहायता से चक्का बांध गंगा घाट पर डूबे युवक का शव कस्बा स्थित बलुवा घाट पर लाया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चक्का बांध गंगा घाट पर आकाश गुप्ता पुत्र पप्पू गुप्ता निवासी देवहलिया थाना रामगढ़ जनपद कैमूर (भभुआ बिहार) उम्र करीब 16 वर्ष चक्का बांध गंगा घाट पर अपने बड़े भाई के साथ जल भरने आया था। जिस दौरान वह गंगा नदी के गहरे पानी मे चला गया औऱ डूब गया।

वही बृहस्पतिवार को चक्का बांध गंगा घाट पर गोताखोरों द्वारा काफी खोजबीन किया गया। लेकिन तक शव नहीं मिला। वही एस डी आर एफ और एन डी आर एफ की टीम लगभग शाम 5 बजे पहुंची। घंटो मसक्कत के बावजूद कुछ पता नही चला और इस बाबत एनडीआरएफ टीम प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव यहां से कुछ दूर आगे निकल जाने कारण नहीं मिल पा रहा है।

लेकिन वही करीब 3 बजे कुछ लोगो ने सूचना मिली कि महिला विद्यालय के पास गंगा नदी में एक शव देखा गया जिसकी सूचना पर सैकड़ो लोग गंगा नदी के किनारे पहुँच गए वही इस बात की  सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी।

वही कस्बा निवासी कुलेश चौधरी की ओ मछुआरों की सहायता से चक्का बांध गंगा घाट पर डूबे युवक का शव कस्बा स्थित बलुवा घाट पर लाया गया जिसकी सूचना पर बलुआ घाट पर पहुँची कोतवाली द्वारा शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है।

वही इस बाबत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। परिजनों को सूचित कर शव सुपूर्द कर दिया जायेगा।

 

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !