ग्राम प्रधान द्वारा प्रताड़ित करने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर कोटेदार संघ जमानियां ने उपजिलाधिकारी को सौप पत्रक।
जमानिया / गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा-बहादुरपुर उचित दर विक्रेता को प्रधान द्वारा प्रताडित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने को लेकर आल इण्डिया फेयर प्राईज शॉप डिलर्स फेडरेशन (उ०प्र०) कोटेदार संघ जमानियां के तत्वाधान में बुद्धवार को उपजिलाधिकारी ज़मानिया पत्रक सौंपा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा-बहादुरपुर उचित दर विक्रेता केशव राम को प्रधान गोविन्द कुशवाहा द्वारा विगत 06 महीनों से प्रताडित व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए प्रत्येक माह उनसे खाद्यान्न और रुपयों की माँग की जा रही।
मामला यही तक नही रुक बल्कि ग्राम प्रधान द्वारा यह भी धमकी दिया जा रहा है कि मेरी पहुँच बहुत ऊपर तक है और मैं तुम्हारी उचित दर तुम्हारे दुकान को निरस्त करावा दूंगा। उसके लिए जो भी करना हो मैं करूंगा, कई बार उच्च अधिकारीयों को ग्राम सभा के कार्डधारकों के फर्जी हस्ताक्षर कराकर सम्बंधित अधिकारीयों के कार्यालय में प्रेषित कर चुका है
जिसके बाद उच्चधिकारियों द्वारा मेरे उचितदर की दुकान की निरीक्षण किया गया था अधिकारियों के समक्ष निरीक्षण के बाद बयान के साथ मूल प्रति प्रेषित कि गयी उस जिसके परिणाम स्वरूप उच्च अधिकारीयो द्वारा कोई भी जांच नहीं की गयी।
जबकि प्रधान के द्वारा जब जब कहा गया उसके कुछ दिन बाद ही आप सम्बंधित अधिकारी के द्वारा जांच कि गयी। जांच में समस्त कार्डधारकों का बयान उ०द०वि० श्री केशव राम जी के पक्ष में आया जिसकी मूल प्रति जमानियां तहसीलदार महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
जमानियां तहसीलदार महोदय ने दिनांक 08.08.2022 को ग्राम सभा बहादुरपुर के उचित दर दुकान के समस्त कोर्डधारकों का बयान लेने के लिए कहा था, लेकिन प्रधान श्री गोविन्द कुशवाहा के दबाव में आकर समस्त अधिकारीगण नहीं जाते बी०डी०ओ० जमानियां, तहसीलदार जमानियां शामिल है। इसी क्रम में प्रधान पक्ष और मजबूत होते जा रहा है।
समय आप अधिकारीगण द्वारा सही निर्णय नहीं लिया जाता है। तो आल इण्डिया फेयर प्राईज शॉप डिलर्स फेडरेशन (उ०प्र०) कोटेदार संघ जमानियां गाजीपुर द्वारा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के समक्ष इस बात को रखा जाएगा। ग्राम सभा द्वारा धरना करने के लिए बाधित होंगे।
जिस दौरान केशवराम , रामनिवास, अखलेश, प्रिंश कुमार, जयप्रकाश, इबरार खा, वकील राम, ओमप्रकाश, राजेश कुमार, जयशंकर प्रसाद, भैरोनाथ,उमाशंकर, लक्ष्मण प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

