ज़मानिया चक्क बांध स्थित गंगा नदी में जल भरने आये युवक की डूब जाने के कारण मौत।
ज़मानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित चक्काबांध के समीप बुधवार की सुबह गंगा नदी पर अपने बडे भाई के साथ गंगा स्नान करते समय 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबने लगा,उसके शोर पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किया,मगर पानी के तेज बहाव के चलते वह डूब गया।

सूचना पर पहुंची कोतवाल वंदना सिंह, उपजिलाधिकारी भारत भार्गव व अन्य पुलिस बल ने स्थानीय गोताखोरों और एन डी आर एफ की मदद से उसकी तलाश में घंटो रेस्क्यू चलाया मगर किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने उसके शर्ट से मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान आकाश गुप्ता पुत्र रविंद्र गुप्ता निवासी 16 वर्ष डेवहलिया थाना रामगढ़ जनपद कैमूर (भभुआ बिहार) हुई।
जिसके बाद पुलिस इस घटना की सूचना गंगा में डूबे किशोर के परिजनों को दी,सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,जबकि उसके गाँव में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया,रोते विलखते परिजन घटना स्थल पर वाहन से पहुंच गये,और बदहवाश हो नदी की ओर अपने लाल के इंतजार में कि शायद पता चल जाए टकटकी निगाह से देखते रहे।

गंगा में डूबा किशोर के बडे भाई आशीष गुप्ता ने बताया कि दोनों भाई व गाँव के कुछ लोग सावन में स्नान कर कावंड में जलभराव के लिए आया था,बडे भाई ने बताया कि वह अपने छोटे भाई को जल्दी स्नान कर बाहर निकलने की बात कह मन्दिर में जलाभिषेक के लिए निकल पडा ,बताया कि वह अभी कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि उसे सूचना मिली कि उसका छोटा भाई आकाश डूब गया है।
डूबे किशोर के बडे आशीष ने बताया कि वह दो भाई है उसका भाई आकाश हाईस्कूल में पढता है ,जबकि उसके पिता घर पर ही रह दुकान चलाते है,इस घटना से बाद मां रेणुका का रो रोकर बुरा हाल था।
कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि डूबे किशोर की तलाश एन डी आर एफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से जारी है।

