कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी हरीनरायण विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिस दौरान खण्ड विकास अधिकारी ने कहाँ कि आज समाज में बदलाव बहुत ही तीब्रगति से हो रहा है लेकिन हम आज पिछड़े है हमे शिक्षा व्यवस्था में क्रान्ति लाने के लिए हमे अपने कार्य प्रणली में बदलाव करना चाहिए। जिससे हमारे शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आएगा और हमारे बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा।
प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह एवं शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
जमानियां/ गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हेतिमपुर ( बी0आर0सी0) प्रांगण में गुरूवार की दोपहर प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह एवं शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह एवं शिक्षक संगोष्ठी मेें शिक्षा व्यवस्था का विकास और शिक्षा व्यवस्था में क्रान्ति लाने के लिए टीवी के माध्यम से भी शिक्षकों को जागरूक किया गया एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। यहां शिक्षा चौपाल, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, प्रिंट रिच मेटेरियल, शिक्षक संकुल के गठन एवं कार्य, समावेशी शिक्षा, स्मार्ट क्लास, सामुदायिक सहभागिता, बालिका शिक्षा, लिंगा विभेदीकरण पर एआरपी टीम द्वारा जानकारी दी गई। इस दौरान शिक्षकों व बच्चों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश सिंह‚ विनीत सिंह‚ प्रशान्त त्रिपाठी‚ अजय कुमार सिंह‚ प्रवीण राय‚ राकेश‚ संजय‚ रमाकान्त‚ गोरख आदि सहित करीब 250 शिक्षक एवं शिक्षकाओं ने प्रतिभा किया।


