Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनागोली लगने से मौत के बाद ग्रामीणों ने किया जमानियां–दिलदारनगर मार्ग को...

गोली लगने से मौत के बाद ग्रामीणों ने किया जमानियां–दिलदारनगर मार्ग को अवरुद्ध

गोली से घायल युवक की मौत के बाद पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए ग्रामीणों ने जमानियां–दिलदारनगर मार्ग पर किया न्याय के लिए प्रदर्शन।

जमानियां/ गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली भैदपुर गांव निवासी राज कुमार बिंद उर्फ राजा बिन्द (30) अपने पिता फूलचन्द एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने घर जाने के दौरान सड़क पर बुद्धवार की साम घटित घटना में पिता फुलचन्द (60)‚ पुत्र राजकुमार (30)‚ पुत्र बाला (25) को जम कर मारपीट कर घायल कर दिया गया था।

मारपीट के दौरान एक अज्ञात युवक ने गोली चला दी जो राजकुमार के कंधे पर लग गयी जिसके बाद सभी अपराधी मोटर साइकिल द्वारा घटना स्थल से भाग निकले। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में इलाज जहां युवक का प्राथमिक ईलाज के लाया गया। जहाँ युवक की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक डॉक्टर रुद्रकांत सिंह द्वारा घायल को वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया लेकिन वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय के दिलाने  लिए ग्रामीणों ने जमानियां–दिलदारनगर मार्ग पर किया न्याय के लिए प्रदर्शन

गोली से घायल युवक का वाराणसी में इलाज के दौरान देर रात मौत की खबर सुनते ही परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पता माँ का रोरोकर बुरा हाल हो गया। वही ग्रामीण और परिवार के लोगों ने गुरुवार कि सुबह 8 बजे के करीब भैदपुर गांव स्थित लोहाड़ी शहीद चौराहे 

पर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे  पेड़ की टहनियाँ,  बॉस रखकर  जमानियां–दिलदारनगर मार्ग को सैकड़ो महिलाएं और ग्रामीण लोगो ने आवागमन बाधित कर दिया जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण कोई कोई भी बात माननेे को तैयार नहीं थे अपनी बात पर ही अड़ेे रहे और अपराधियों कि गिरफ्तारी की मांग मांग कर रहे थे और पुलिस तथा प्रशासन की नाकामी साफ दिखाई देे रही थी।

उप जिला अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के अस्वाशन पर खत्म हुई न्याय की लड़ाई-

फोटो-  युवक की मौत के बाद जमानियां–दिलदारनगर मार्ग पर लगी ग्रामीणों और परिजनों से वार्ता करते जिलााधकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह

परिवार कि लोगों ने गोली लगने से मृत्य राज कुमार बिंद उर्फ राजा बिन्द के परिवार को निःशुल्क इलाज‚ कराया जाए‚ मुआवजा और जीविकोपार्जन के लिए जमीन उपलब्ध करायी जाए जिस पर एसपीआरए ए0के0 ओझा‚ एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह‚ तहसीलदार घनश्याम‚ कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य ने आश्वासन दिया कि जो भी संभव होगा परीवार को मद्द की जाएगी। जिस पर ग्रामीणों ने करीब 12:30 बजे जाम समाप्त किया। घटना में मृतक के भाई बाला बिन्द ने तहरीर दी है। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !