Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनामामूली विवाद को लेकर युवक ने मारी गोली

मामूली विवाद को लेकर युवक ने मारी गोली

मामूली विवाद को लेकर मोटर साइकिल चालक मारी गोली घायल की ईलाज के दौरान मौत

जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव में बुधवार कि शाम करीब 6:30 बजे मामूली विवाद को लेकर  युवक ने पिता और पुत्र की जम कर पिटाई करने बाद गोली दाग दी जिस कारण युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भैदपुर गांव निवासी राज कुमार बिंद उर्फ राजा बिन्द (30) अपने पिता फूलचन्द एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने घर भैदपुर गांव जा ही रहे थे कि उस दौरान मोटरसाइकिल युवक ने रास्ते मे वहाँ खड़े पिता और पुत्र को ओवार टेक करते हुए नरियाव गांव की ओर जा रहे मार्ग की तरफ आचानक घूम गये।

मोटरसाइकिल सवार का यह कृत्य फुलचन्द और राजकुमार

नागवार गुजरा और घर के पास ही उससे झगडा करने हो गया।
झगडा होता देख आस पास के लोग की भीड़ इकठ्ठा हो गयी जिस पर मोटर साइकिल सवार युवक धमकी देते हुए वहां से नरियांव गांव कि ओर चला गया।
कुछ देर बाद करीब 6 बजे वह अपने कुछ साथियों के साथ वापस उसके घर पहुंचा और पिता फुलचन्द (60) और पुत्र राजकुमार (30) को जम कर मारपीट कर घायल कर दिया। वही शोर सून कर जब आस पास के लोग मौके की ओर जाने लगे तो मारपीट करने आये एक अज्ञात युवक ने गोली दाग दी।
जो पुत्र के कंधे पर लगी। जिसके बाद सभी मोटर साइकिल से वहा से भाग निकले। ग्रामीणों ने आनन फानन में युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए लाया गया जहाँ घायल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगी है और उसका प्राथमिक उपचार कर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।
इस संबंध में कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिली है। जिस पर अभी जांच की जा रही है। मोटर साइकिल तेज चलाने केा लेकर विवाद हुआ है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जल्द सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !