Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअतुल गंगा मुंडमाल परिक्रमा की टीम के सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

अतुल गंगा मुंडमाल परिक्रमा की टीम के सदस्यों का हुआ भव्य स्वागत

जमानियां। हेतिमपुर गांव स्थित लोक निमार्ण विभाग में अतुल गंगा मुंडमाल परिक्रमा की टीम के सभी सदस्यों का भव्य स्वागत गुरूवार को किया गया। जिसके बाद टीम आगे रवाना हुई।

11 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस के गोस्वामी एवम् प्रशासनिक अधिकारी कर्नल तरुण खन्ना के निर्दशानुसार सूबेदार नरेन्द्र कुमार, नायब सूबेदार घनश्याम, हवालदार दिलबहादुर द्वारा स्वागत किया गया। परिक्रमा में सम्मिलित पद यात्री अगस्त में गंगोत्री होते हुए लगभग 5100 किलोमीटर की यात्रा करके पुनः प्रयाग पहुंचेंगे और वही पर इसका समापन होगा।

गंगा को निर्मल बनाने के उद्देश्य से शुरु की गई इस पद यात्रा में रोहित उमराव सीनियर फ़ोटो जर्नलिस्ट फतेहपुर यूपी, हीरेन भाई पटेल अहमदाबाद गुजरात, सेवानिवृत कर्नल आर पी पांडेय पुणे, रोहित जत हापुड़,सगुण त्यागी हापुड़, प्रदूषण मापन टीम में अंशू निषाद,रोहित निषाद , लाजिस्टिक टीम में विष्णू सेनवाज एवरेस्ट आरोही वृक्ष मल टीम में नितिन रंजन सम्मिलित हैं।

टीम द्वारा कैडेट्स को विस्तार से गंगा की महत्ता एवम् उसकी निर्मलता को बनाए रखने के उपाय के बारे में बताया गया।इस अवसर पर सभी कैडेट्स द्वारा वृक्ष लगाने एवम् गंगा की स्वछता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर सीनियर अंडर आफिसर कृष्णा शर्मा सचिन यादव,आनन्द सिंह, आदित्य सिंह,शशि कुमार राय, खुशबू, शमा परवीन,निधि, ज्योति,जिज्ञासा,अनुशील , सत्या पांडेय, उपकार, नरेन्द्र राधे सिंह. विकास यादव निधि कुमारी सचिन यादव आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !