Wednesday, September 2, 2026
Homeक्राइम2 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

2 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

 जमानियां ⁄ गाजीपुर– कोतवाली क्षेंत्र स्थित हेतिमपुर नहर पुलिया के पास रविवार की शाम करीब 6 बजे वाहन चेकिंग के दौरान एक तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाो जा रहे अभियान के तहत पुलिस हेतिमपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पैदल एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया जिसे पुलिस ने रोकवाया और उसकी तलाशा ली तो उसके पास से 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी और पुछताछ के बाद उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुढाडीह गांव का रहने वाला कृष्णा उर्फ छोटू गुप्ता को नाजायज 2 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया है। जिसके विरूद्ध धारा 8 ⁄ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।  गिरफ्तार करने वाली टीम में मेरे अलावा उपनिरिक्षक विनय कुमार सिंह‚ हेडकांस्टेबल अनिल कुमार  सिंह‚ कांस्टेबल बलवंत सिंह‚ कांस्टेबल रत्नेश कुमार रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !