Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसमिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के रमाशंकर उपाध्याय विजयी

समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के रमाशंकर उपाध्याय विजयी

साधन सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में माशंकर उपाध्याय ने 117 मतो से विजयी।

ज़मानियां ⁄ गाजीपुर– साधन सहकारी ग्राम विकास बैंक लि0 समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में मंगलवार को शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें भाजपा के रमाशंकर उपाध्याय ने 117 मतो से विजय प्राप्त की चुनाव में कुल 744 मत थे। जिसमें से 417 मत रमाशंकर उपाध्याय तथा 300 मत उनके प्रतिद्वंद्वी रहे धनंजय मौर्य को मिले। जब कि 27 मत इनवैडिल रहे

समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव के कारण सुबह से ही क्षेंत्र के कस्बा बाजार में चार पहियाँ वाहन सें मतदाताओ आने का जाे दौर शुरु हुआ मतदान स्थल पर धिरे–धिरे मतदाताओं की लम्बी कतार लग गयीं‚कहीं थोडी गरमी तो कहीं नरमी सें पुलिस प्रशासन और मतदाताओं के बीच हल्की नोक झाेंक के बीच चुनाव को कुशल पूर्वक संपन्न कराया गया।

समिति के चुनाव को लेकर सुबह से ही कस्बा बाजर में उपजिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह एवं सीओ सुरेश शर्मा लगातार चक्रमण करते रहे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कही भी पालन होता नहीं दिखाई दिया और प्रत्याशी सहित उनके समर्थक बीना मास्क के ही दिखाई दिये।

 इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी धनपति यादव‚ शाखा प्रबंधक राजेन्द्र कृष्ण‚ कोतवाल राजीव कुमार सिंह‚ उपनिरिक्षक मंशा राम गुप्ता‚ उपनिरिक्षक संताेष कुमार‚ दिनेश यादव सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !