Sunday, May 31, 2026
Homeक्राइमथाना दुल्लहपुर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर किया हमला...

थाना दुल्लहपुर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर किया हमला ईलाज के दौरान युवक की मौत।

थाना दुल्लहपुर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से युवक पर किया हमला ईलाज के दौरान युवक की मौत।

गाजीपुर- स्थानीय थाना दुल्लहपुर क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात हमलावरों ने रविवार को अमारी रेलवे फाटक किराने की दुकान की गोदाम के कमरे में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। हमले की सूचना पर पहुँची पुलिस द्वारा घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया जहाँ कुछ घण्टो बाद युवक की मौत ही गयी।

फ़ोटो-घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस अधीक्षक ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  थाना दुल्लहपुर क्षेत्र के आशीष चौहान पुत्र राम केवल चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी मोलनापुर को अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से कमरे में घुसकर हमला कर दिया जिससे उसको गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना वहाँ के लोगों ने रविवार को भोर में करीब 3 बजे डायल 112 पर सूचना मिली की किसी ने एक युवक को हमला किया गया।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुँचे पुलिस कर्मीयो ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली में कि सूचना मिलते ही कुछ ही देर में पुलिस अधीक्षक संग भारी पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुँच गये। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल एंबुलेंस द्वारा भेजा गया जहां सुबह 5 बजे के करीब डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे गाजीपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वही थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई अरविंद चौहान उम्र 24 वर्ष द्वारा प्राप्त तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !