Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनासीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर नेपाली यात्री की मौत, पानी लेकर चढ़ते...

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर नेपाली यात्री की मौत, पानी लेकर चढ़ते समय हुआ हादसा।

सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर नेपाली यात्री की मौत, पानी लेकर चढ़ते समय हुआ हादसा।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर अप लाईन में सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में पानी लेकर चढ़ते समय गुरुवार की सुबह 7:30 बजे  ट्रेन के नीचे गिरने से युवक की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल के विराट नगर निवासी रवि महतो स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर सीमांचल एक्सप्रेस खड़ी हुई रवि महतो पानी लेने के लिए नीचे उतरा इसी दौरान ट्रेन खुल गयी और ट्रेन का हैंडिल से हाथ छूटने से रेल पटरी पर चला गया।

और ट्रेन की चपेट में आने से दाहिना हाथ व दोनों पैर कट गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। जीआरपी ने स्वजन को घटना की जानकारी देकर शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय मर्चरी हाउस भेज दिया। घण्टो बाद स्टेशन से मेमो पाकर पहुंची जीआरपी व आरपीएफ ने रेल पटरी पर पड़े युवक को उठाकर एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेवराई भेजा वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

तलाशी के दौरान यात्री की जेब से मिले मोबाइल से घटना की जानकारी स्वजन को दी।यात्री के पास से जोगबनी से दिल्ली का साधारण टिकट मिला। चौकी प्रभारी शिवसागर ने बताया कि पानी लेकर सीमांचल एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरने से यात्री की मौत हो गई स्वजन को घटना की सूचना देकर शव को पोस्मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !