Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर75 वे स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम...

75 वे स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत रैली निकाली गयी

75 वे स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत निकाली गयी रैली।

जमानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी भारत भार्गव की अध्यक्षता में 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत रैली निकाली गयी।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ज़मानिया भारत भार्गव द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे क्षेत्राधिकारी विजय आनन्द शाही और कोतवाली प्रभारी वन्दना सिंह व समस्त पुलिसकर्मीयो द्वारा अपने-अपने वाहनों पर भारती तिरंगा लगाकर देश भक्ति गीतों और भारत माता की जयघोष करते हुए नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया।

जिस दौरान तिरंगा रैली  जो जमानिया कस्बा,पांडेय मोड़, होते हुए बरेसर, जमानिया स्टेशन बाजार ,कॉलेज रोड, में होते हुये इस तिरंगा रैली में लोगों के प्रति जागरूक किया गया। यह देश प्रेम और राष्ट्रीय भरतीय तिरंगा की कतार देखकर आजादी का वह समय स्मरण हो गया।

उक्त मौके पर तहसीलदार लाल जी जमानिया कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह स्टेशन चौकी प्रभारी रंजीत कुमार, रविकांत सिंह, पुलिसकर्मी तिरंगा रैली में मौजूद रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !