Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर22 पशुओं सहित दो तस्कर गिरफ्तार

22 पशुओं सहित दो तस्कर गिरफ्तार

जमानिया/ गाज़ीपुर-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित मदनपुरा गांव के पास से मंगलवार की देर सुबह 3 बजे के करीब तीन पीकप वाहन में लदी 22 पशुओं समेत एक स्कार्पियो वाहन सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की मदनपुरा गांव एक चार पहिया वाहन में कुछ लोग लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घेराबंदी कर चारों वाहनों को पकड़ लिया। लेकिन कुछ पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस की पकड़ से भागने में कामयाब हो गये।

जबकि गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया जहाँ पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपना नाम यशपाल सिंह उर्फ शिवा निवासी मलिक शाहपुर थाना सैदपुर व सुजीत गौड़ उर्फ अमित निवासी आनापुर थाना करण्डा बताया। 

कोतवाल रवीन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि तीन वाहनों से 22 गोवंश और एक स्कॉर्पियो वाहन , तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है।  इस घटना में कुल 9 लोग शामिल थे। जिनमें से 7 लोग मौके से अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले है। पकड़े गये सभी अभियुक्तों के विरूद्ध नियम संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय,  सुजीत कुमार सिंह, बालेन्द्र कुमार, राजेश कुमार सिंह,  रत्नेश कुमार,  क्रान्ति सिंह पटेल, का. आनन्द , रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !