Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने...

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भेजा बधाई संदेश

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51 वे जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाटी मिठाइयां

फ़ोटो- राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओ संग बैठक करते राष्ट्रीय सचिव जनक कुशवाहा और साथ मे मौजूद अन्य लोग

सेवराई / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के कुर्रा गांव के राजीव गांधी पंचायती कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा के नेतृत्व में शनिवार को भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयां बाटते हुवे बधाई संदेश दिया गया।
उक्त मौके पर प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में हमे भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस एक उपहार प्रदान करना है जो उपहार पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगी।
उसी क्रम में प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा ने कहा कि हमें राहुल गांधी जी से सीखना चाहिए कि त्याग क्या होता है बीते वर्षों में कोरोना से प्रभावित लोगों का मदद करना फिलहाल हमारा सबसे अहम कार्य है भारतीय कांग्रेस पार्टी गरीबों और मजलूमों की पार्टी है लेकिन भारतीय जनता पार्टी अडानी और अम्बानी जैसे धनवान लोगो की पार्टी है इसमें किसी भी गरीबो का भला नही होने वाला है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम नारायण कुशवाहा माइनॉरिटी के सचिव फरीद गाज़ी,कैलाश सिंह कुशवाहा, राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी के राकेश सिंह, धनंजय बिन्द,रामदुलार यादव,परवेज अंसारी,मोहम्मद हैदर अली सहित आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !