जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – क्षेंत्र स्थित हेतिमपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित खेल के मैदान में जादूगर मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में शनिवार को खेल का आयोंजन किया गया।
फोटाें– हेतिमपुरखेल के मैदान में कबड्डी खेलती टीम व
क्षेंत्र स्थित हेतिमपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित खेल के मैदान में जादूगर मेजर ध्यानचंद व राष्ट्रीय खेल दिवस के रुप में खेल को आयोंजन किया गया खेल का आरम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटा और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यापण कर पुष्प अर्पित कर श्री सिंह नें खिलाडियों को मेजर ध्यानचंद के उनके जीवन के बारे में अवगत कराया गया।
साथ कहाँ कि हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। और आज युवा पीढ़ी हमारे सशक्त भारत की पहचान है अत: हम सब का यह दायित्व है कि क्षेत्र के खिलाडियों को प्रोत्साहित करें और आगे बढ़ाये जिसके बाद आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जमानियाँ और डेहरियां की टीम ने हिस्सा लिया टॉस जीत कर डेहरियां की टीम ने कोट का चयन किया।
कबड्डी प्रतियोतिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए डेहरियां की टीम ने मैच अपने नाम किया जिसमें बाद विजेता टीम को सिल्ड और मैडल का वितरण मन्नू सिंह ने किया और कहा कि राष्ट्रीय मुक्केबाज रणविजय सिंह ने खिलाडियों का सहयोग करने की बात कहीं इस अवसर परअनिल यादव‚ अम्ब्रीश यादव‚ प्रमोद‚ राकेश‚ रोहन आदि मौजूद रहे।


