Saturday, May 30, 2026
Homeधार्मिकगंगा नदी नहानें के दौरान बालक डूबा

गंगा नदी नहानें के दौरान बालक डूबा

जमानियां ⁄ गाजीपुर– कोतवाली क्षेत्र क ताजपुर माझा गांव स्थित गंगा नदी नहानें के दौरान शनिवार कि शाम करीब 4 बजे एक बालक डूब गया।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ताजपुर मांझा गांव निवासी छोटू यादव (15) पुत्र पारस यादव शाम के समय गंगा नदी में नहाने गया था और अचानक तेज बहाव में चला गया जिससे वह डूब गया आस पास के लोगों घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस आस पास के लोगों की सहायता से खोजबीन में जुट गयी।

 परिजनों ने बताया कि छोटू कक्षा 10 वीं का छात्र है अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है घटना के बाद से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल रहा।

 इस संबंध में चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली है कि ताजपुर मांझा गांव का रहने वाला छोटू यादव नदी में नहाने गया था और डूब गया ग्रामीणो की सहायता से खोजबीन की जा रही है

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !