Monday, October 19, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबाढ़ प्रभावित क्षेंत्रो का तसीलदार जमानियॉ नें किया निरीक्षण

बाढ़ प्रभावित क्षेंत्रो का तसीलदार जमानियॉ नें किया निरीक्षण

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– गंगा नदी के लगातार बढ़ते जल स्तर  देखते हुए शुक्रवार को तसीलदार जमानियॉ द्वरा  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण किया गया।

फोटों– ग्राम सब्बलपुर बांड में बाढ़ का निरीक्षण करतें  तसीलदार जमानियॉ आलोक कुमार 

जिसमें गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर को लेकर प्रशास न पूरी तरह से हरकत में आ गया और बाढ राहत के लिए  बाढ़ चौकी सक्रिय कर सभी गांवों में लेखपालों की तैनाती कर पल पल की रिर्पोट देने का निर्देश दिये गये है। बाढ़ से राहत के लिए तहसील क्षेत्र में 13 बाढ़ चौकी बनायी गयी है। इसके साथ स्थानीय तहसील में कंट्रोल रूम बनाया गया है जो पूरी तरह से सक्रिय है जिसकी मॉनिटरिंग लगातार की जा रही है।

तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि  बताया कि बाढ़ चौकी जूनियर हाईस्कूल ताजपुर मांझा के अंतर्गत 6 गांव‚ इंटर कॉलेज जीवपुर के अंतर्गत 7 गांव‚ प्राथमिक विद्‍यालय मलसा के अंतर्गत 21 गांव‚ उच्चय प्राथमिक विद्‍यालय गुरूआ मकसूदपुर के अंतर्गत 4 गांव‚ पंचायत भवन सरैय डूहिया के अंतर्गत 3 गांव‚ रेलवे स्टेशन ताडीघाट के अंतर्गत 9 गांव‚ श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज डेढगांवा के अंतर्गत 9 गांव‚ साधन सहकारी समिति देवरिया सब्बलपुर के अंतर्गत 11 गांव‚ प्राथमिक विद्‍यालय पटकनियां के अंतर्गत 5 गांव‚ इंटर कॉलेज सुहवल के अंतर्गत 6 गांव‚ जूनियर हाई स्कूल देवैथा के अंतर्गत 17‚ आदित्य इंटर कॉलेज दाउदपुर के अंतर्गत 12 गांव‚ जूनिय हाईस्कूल बरूईन के अंतर्गत  7 गांव को रखा गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व के आंकडो के अनुसार पहले से तैयारी पूरी कर ली गयी है।

 तहसील क्षेत्र में कर्मनाशा नदी से 36 तथा गंगा नदी से 82 गांव तहसील क्षेत्र में प्रभावित होते है। जिसके सापेक्ष अधिकारियाें और कर्मचारियों की तैनाती कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि आपदा से निपटने के लिए तैयारी पूरी है और बाढ़ के समय बीमारी के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को गांव में कैंप कर जरूरी दवा के वितरण का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की बीमारी के शिकार ग्रामीण न हो।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !