Wednesday, September 2, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबी.ए.प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 12 सितम्बर को होगीं आयोजित

बी.ए.प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 12 सितम्बर को होगीं आयोजित

बी.ए.प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 12 सितम्बर को स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय मेंं 12 सितम्बर 2020 को तीन पालियों में की जाएगी आयोजित।

जमानियां ⁄ गाजीपुर – स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बी.ए.प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए परीक्षा 12 सितम्बर 2020 सें जिसकी सूचना  के आधार पर प्रवेश परीक्षा के संयोजक डॉ.संजय कुमार सिंह ने बताया कि कोविड 19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

प्रथम पाली अनुक्रमांक 01 से 450 प्रातः 9.00 से 10.00 बजे तक ,द्वितीय पाली में अनुक्रमांक 451 से 900 तक प्रातः 11.30 से 12.30 तक एवं तृतीय पाली अनुक्रमांक 901 से अंत तक के परीक्षार्थी अपराह्न 2.00 बजे से 3.00 तक परीक्षा में शामिल होंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने बताया कि परीक्षा कक्ष में प्रवेश पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी तथा बिना मास्क के प्रवेश संभव नहीं होगा।

प्रत्येक पाली के बाद कक्ष सेनेटाइज़ किए जाएंगे तत्पश्चात अगली पाली की परीक्षा प्रारम्भ होगी।बैठक में हिंदी विभागाध्यक्ष डा. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री,रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार,लेखाकार सत्यप्रकाश सिंह, नैत्यिक लिपिक मनोज कुमार सिंह,सहयोगी कमलेश प्रसाद उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !