Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमग्राम सभा की सरकारी भूमि पर दबंगो का कब्जा

ग्राम सभा की सरकारी भूमि पर दबंगो का कब्जा

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने को लेकर जिला पंचायत सदस्य संग ग्रामीण ने उपजिलाधिकारी जमानियां को दिया पत्रक 

जमानियां /गाज़ीपुर – क्षेत्र स्थित ग्राम सभा राघोपुर के सरकारी खाली भूमि पर गाँव के ही मनबढ़ किस्म के लोगों पर अबैध तरीके से अतिक्रमण  करने की शिकायत को लेकर से ग्राम सभा के परेशान युवाओं ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में मंगलवार को उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्रक तहसीलदार को दिय गया। 

प्रार्थना पत्र के आधार तहसीलदार जमानिया ने दिया कार्यवाही करने का आश्वासन- इसके कुछ दिन पूर्व – ग्राम सभा मतसा ग्राम प्रधान द्वारा कराये जा रहे विकास कार्य में दबंगों की दबंगई के कारण सरकारी सामुदायिक शौचायल निर्माण कार्य  में बाधा उत्पन्न करने को लेकर प्रधान प्रतिनिधि रजनीश यादव द्वारा उपजिलाधिकारी को पत्रक दिया गया था।

फ़ोटो- तहसीलदार जमानिया आलोक कुमार Iपत्रक देते ज़िला पंचायत सदस्य बसंत यादव

ग्राम सभा राघोपुर के सरकारी खाली भूमि पर गाँव के ही मनबढ़ किस्म के लोगों पर अबैध तरीके से अतिक्रमण करने की शिकायत को लेकर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने तहसीलदार को अवगत कराया कि ग्राम सभा के नाम पर दर्ज गाटा संख्या 164 रकबा 0.549 हेक्टेयर पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा भैंस‚ गोबर आदि रख कर कब्जा कर लिया गया है।

कब्जे की खाली जमीन पर विगत 40 वर्षो से गांव के युवाओ के लिए था क्रीड़ास्थल तथा किसान के लिए था अनाज रखने की जमीन 

ग्राम सभा राघोपुर के सरकारी ग्रामीणों ने बताया कि बीते 40 वर्षो से गांव के युवा खेलने तथा किसान खलिहान में अनाज रखने का कार्य करते आ रहेजिस पर बीते 40 वर्षो से गांव के युवा खेलने तथा किसान खलिहान में अनाज रखने का कार्य करते आ रहे  लेकिन  कुछ वर्षो से गांव के कुछ दबंग और मन बढ़ किस्मत के लोगों द्वारा खाली भूमि पर कब्जा किया जा रहा है जिसे जनहीत के लिए  खाली कराया जाना अति आवश्यक है।

जिस पर  तहसीलदार जमानिया आलोक कुमार  आश्वासन दिया कि जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और पैमाईश कर भूमि को चिन्हित किया जाएगा। अगर कोई सरकारी भूमि पर कोई अतिक्रमण करता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

इस अवसर पर संजय यादव‚ अजय यादव‚ हीरा लाल यादव‚ अविन्द‚ श्रवण‚ बसंत कुशवाहा‚ अमरजीत‚ पंकज‚ चंदन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। https://www.dainikdinkar.in/2020/09/Gram-pradhan-ko-di-dabango-ne-jaan-se-marne-ki-dhamki.html?m=1

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !