Homeखेल-कूदराँची में आयोजित15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा अकादमी के...

राँची में आयोजित15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा अकादमी के पूर्व प्रशिक्षुओं का शानदार प्रदर्शन।

राँची में आयोजित15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा अकादमी के पूर्व प्रशिक्षुओं का शानदार प्रदर्शन।

जमानिया :- रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता (AIPSCB द्वारा झारखंड पुलिस द्वारा 22 से 26 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जमा द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के पूर्व प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया गाज़ीपुर का मां पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अकादमी के पूर्व प्रशिक्षु रहे लोटवा निवासी मनीष कुमार दुबे (असम राइफल्स) ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। मनीष इससे पूर्व अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहरा चुके हैं।वहीं अकादमी की पूर्व प्रशिक्षु जमानिया स्टेशन निवासी नमिता वर्मा जो पूर्व में राष्ट्रीय पदक विजेता रही हैं और ITBP में सेवा देने के बाद वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं। ने उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए 2 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक जीती है साथ ही सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिलांग के लिए भी सेलेक्ट हुई हैं।वही तीसरी खिलाड़ी बीएसएफ की अमीषा चौरसिया ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक पर कब्जा किया। अमीषा दूसरी बार ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं, इससे पूर्व दुर्ग, छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। और यह भी साथ ही सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिलांग के लिए भी चयनित हुई है।इसके अलावा असम राइफल्स के प्रशांत गुप्ता ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में एक और गौरव का क्षण रहा कि जमानिया निवासी और द्रोणा तीरंदाजी अकादमी के प्रशिक्षु शुभम सिंह ने टेक्निकल ऑफिशियल – आर्चरी जज की भूमिका निभाई, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

इस उपलब्धि पर *जिला तीरंदाजी संघ के श्री नंदू दुबे, तीरंदाजी संघ गाजीपुर के अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह तथा संस्थापक सतीश दुबे (Coach SD) ने सभी खिलाड़ियों और टेक्निकल ऑफिशियल को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और विश्वास जताया है कि आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments