दिलदारनगर:नकली आयल बेचने पर दुकानदार पर हुआ मुकदमा
दिलदारनगर (गाजीपुर) : केस्ट्रोल कंपनी का नकली आयल बेचने के मामले में पुलिस ने शनिवार को विनय कुमार कन्सल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के आपरेशन मैनेजर (मेसर्स कैस्ट्रोल लिमिटेड) की तहरीर पर वायरलेस चौराहा पर स्थित कमसार आटो मोबाईल के मालिक मो0 जमील खान निवासी वार्ड 9 इंद्रानगर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए गए तहरीर में विनय कुमार कन्सल्टेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के आपरेशन मैनेजर (मेसर्स कैस्ट्रोल लिमिटेड) ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुप्त सूत्रों से पता चला है कि अधिकार क्षेत्र भदौरा रोड स्थित कमसार आटो मोबाईल के मालिक मो जमील अहमद खान ने कैस्ट्रोल कंपनी का नकली आयल भारी मात्रा में बेंच रहे हैं। पुलिस को सूचना दिया गया तो थाना के उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ला पुलिस टीम के साथ कमसार आटो मोबाईल दुकान पर पहुँचे जहाँ पर दुकान मालिक जमील अहमद खान निवासी वार्ड 9 इंद्रानगर मिले अपने बारे में बताकर दुकान चेक किया गया तो दुकान की पहली मंजिल पर कैस्ट्रोल कंपनी का कैस्ट्रोल एक्टिव 20 व 40 पावर का 900 एमएल के 52 पीस व कैस्ट्रोल एक्टिव 20 व 40 पावर का 1 लीटर के 65 पीस नकली मिले। जिसमें से 1 पीस 900 एमएल 20 व 40 पावर को बतौर नमूना सैम्पल निकाला गया बाकी सभी को सफेद रंग की बोरी में रखकर सील मुहर किया गया तथा एक पीस असली कैस्ट्रोल एक्टिव 20 व 40 पावर का 900 एमएल को एक सफेद थैला में सील सर्व बतौर नमूना सैम्पल लिया गया।इसी प्रकार नकली कैस्ट्रोल एक्टिव 20 व 40 पावर को भी बतौर नमूना सैम्पल लेकर सील किया गया। नकली आय बेचना व रखना अपराध है। थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

