Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमदेशी शराब के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देशी शराब के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देशी शराब के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमानिया। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात एक युवक को 45 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शनिवार को पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया।

इस कार्यवाही के संबंध में उपनिरीक्षक अजय कुमार ने रविवार की सुबह 11 बजे बताया कि शनिवार की रात वह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होंने हेतिमपुर एनएच 24 सड़क पुलिया स्थित एक निजी स्कूल के पास एक युवक को पकड़ लिया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 45 पाउच ब्लू लाइम देशी शराब पाया गया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम सरविंद उर्फ सोहन यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी लमुई जमानियां बताया। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की गई।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !