Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमबांस काटने के विवाद को लेकर हुए मार पीट मुकदमा दर्ज

बांस काटने के विवाद को लेकर हुए मार पीट मुकदमा दर्ज

बांस काटने को लेकर हुए मारने पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर) : देवा बैरनपुर निवासी परमानंद राय ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर विपक्षी पर मारने पीटने का आरोप लगाया।पुलिस ने अजय राय उर्फ नागा राय के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने तहरीर में बताया कि गाटा संख्या 399 मेरा है हमारे घर के सामने दरवाजे पर बांस लटक रहा था जिसे घर से बाहर निकलने में असुविधा हो रही थी।बीते 6 अप्रैल को मजदूरों से बांस कटवा रहा था इसी बीच विपक्षी पहुंचे और मजदरों को भगा दिया और मुझे गाली गलौज तथा मुक्का से मारने लगे तथा मेरा दाहिना हाथ मरोड़ दिया इसी बीच मेरी पत्नी चन्द्रावती राय व पुत्र और कुछ राहगिरों ने बीच-बचाव किया और विपक्षी बोल रहा था आज तुझे जान से मार दूंगा।मेरे गाटा सख्या 399 में विपक्षी का कोई अंश नहीं है। घटना की सूचना डायल 112 को दिया लगभग 30 मिनट बाद पुलिस पहुंची।विपक्षी दबंग व मनबढ़ किस्म का व्यक्ति है। प्रमाण के तौर घटना की कुछ फोटो,सीसीटीवी वीडियो पेन ड्राइव में दे दिया हूँ।मै हार्ट का मरीज हूँ मई 2023 में मुझे स्टंट बीएचयू से लगा हुआ जिसका इलाज भी चल रहा है।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !