Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमनाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में एक के विरुद्ध...

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में एक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानियां । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते बुद्धवार 26 मार्च की दोपहर करीब दो बजे उनकी 13 वर्षीय पुत्री को मुकेश पुत्र वीरेंद्र राम, निवासी रेवतीपुर बहला-फुसलाकर अपने साथ शादी की नीयत से भगा ले गया है। पुत्री की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तब कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !