साइबर फ्राडो ने खाते से उड़ाए एक लाख 62 हजार
जमानियां (गाजीपुर) : रइमला निवासी ज्योति देवी ने तीन माह बाद शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर साइबर फ्राडो द्वारा खाता से एक लाख 62 हजार रुपया ट्रांजक्शन करने का तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मेरा खाता यूनियन बैंक आफ इंडिया के स्टेशन शाखा में है। अपने खाते से गुगल पे ऐप इंस्टाल करके पैसे का लेन देन किया करती हूँ। मुझे अज्ञात लोगों द्वारा गुमराह कर 22 से 24 दिसंबर तक लगभग 1 लाख 62 हजार रुपया गूगल पे के माध्यम से आन लाइन ट्रांजक्शन करा लिया गया है।

