Thursday, July 16, 2026
Homeघटना-दुर्घटनानव विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नव विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर फुफुआंव में नव विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमानियां । कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फुफुआंव गांव में शनिवार की शाम करीब 5 नव विवाहिता रिभा कुशवाहा पत्नी रणविजय कुशवाहा द्वारा फांसी पर झूलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि रामपुर फुफुआंव गांव निवासी राजा उर्फ रणविजय कुशवाहा की शादी बीते 11 मार्च को गहमर थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासिनी रिभा कुशवाहा के साथ हुई थी। शनिवार की दोपहर रणविजय खेत पर जा रहा था, तब पत्नी रिभा ने उससे कहा कि मैं सोने जा रही हूं शाम को जगा दीजिएगा। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। शाम करीब 5 बजे रणविजय घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाने लगा। कुछ देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तब वह रोशनदान से अन्दर झांक कर देखा तो उसकी पत्नी रिभा पंखे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। यह देख उसके होश उड़ गए। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी व कोतवाल प्रमोद सिंह मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। रात साढ़े नौ बजे घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतरवाकर साक्ष्य संकलन में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि मृतका ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह पुलिस की छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। वहीं इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की बातें हो रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !