दिलदारनगर (गाजीपुर) : क्षेत्र के सरैला गांव में रविवार को हरिजन बस्ती में अगनू राम और राजेश राम की झोपड़ियो में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों की सूझबूझ से कुछ मवेशियों को बचा लिया गया। लेकिन दो बकरियों की मौत हो गई। दो अन्य बकरियां और एक भैंस बुरी तरह झुलस गईं।इस अगलगी की घटना में परिवार का सारा सामान जल गया।अगनू राम का आभूषण और पांच हजार रुपए की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।नायब तहसीलदार पंकज और रामेश्वर तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हल्का लेखपाल सिद्ध नारायण उपाध्याय व विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

