Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमयुवक का आधा शव मिलने से  छेत्र में फैली सनसनी दादा ने...

युवक का आधा शव मिलने से  छेत्र में फैली सनसनी दादा ने लगाया पोते के हत्या का आरोप

पोते की हत्या को लेकर दादा ने दिया कोतवाली में की शिकायत ।

जमानियां- दरौली व मोहमदपुर गांव के बीच मंगलवार को अप रेलवे लाइन किनारे मच्छरमारा गांव निवासी निरंजन कुमार का आधा शव मिला था। बुधवार की सुबह दादा रामभजन राम ने ग्राम प्रधान दरौली के प्रधान प्रतिनिधि भानु यादव संग कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर निरंजन की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया है।प्रार्थना पत्र में बताया कि 16 मार्च को निरंजन घर से निकला लेकिन घर नहीं लौटा। देर शाम जब मोबाइल पर संपर्क किया गया तो वह बताया कि मैं लुटिया ननिहाल जा रहा हूँ।17 मार्च को पता चला कि वह लुटिया ननिहाल नहीं गया है। शाम को जब फिर मोबाइल पर संपर्क किया गया तो बताया कि तियरी गांव में मुझे लड़की के घर में बंधक बनाया गया है मेरे जान को खतरा है।

फिर मैसेज भेजा कि मुझे आकर यहां से ले जाइए।तियरी गांव पहुंचे तो वहां कुछ पता नहीं चला।सुबह में रेल पटरी पर निरंजन का शव मिला। आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने हत्या कर शव को रेल पटरी पर दुर्घटना का रूप देने के लिए रख दिया। मांग किया कि जांच कर विपक्षी के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया जाय। कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जायेगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !