जमनिया में होली मिलन समारोह के दौरान ज़िला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह का हुआ जोरदार स्वागत।
जमानियां। स्थानीय नगर स्थित रामलीला मैदान में
बुधवार को भव्य होली मिलन समारोह व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह पहुंचे। पदाधिकारियों ने उनका माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। समारोह में सभी ने मुख्य अतिथि को बारी बारी से माल्यार्पण कर एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अरविंद सिंह,नारायण दास चौरसिया ,कमल निगम, ब्रह्मदेव खरवार, राजेश चौधरी, विकाश प्रजापति,लाखन वर्मा, गिरधारी यादव, दिनेश रावत, मुन्ना गुप्ता, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने होली मिलन समारोह का आनंद लिया।

