Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमसीसी टीवी कैमरा लगवाने को लेकर हुए मारपीट में तीन के विरुद्ध...

सीसी टीवी कैमरा लगवाने को लेकर हुए मारपीट में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

सीसी टीवी कैमरा लगवाने को लेकर हुए मारपीट में तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर) : बेटाबर कला गांव निवासी रघुवीर सिंह ने विपक्षियों पर घर पर सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर मारने पीटने का आरोप तहरीर देकर शनिवार को लगाया।पुलिस ने सूर्यभान पासी,अजय पासी,प्रद्दुम्न पासी के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि 15 मार्च को शाम तीन बजे अपने घर जा रहा था कि धनन्जय कुशवाहा के दुकान के सामने बेटावर घट्टी रोड पर विपक्षी द्वारा सीसीटीवी कैमरा घर पर लगाने की बात लेकर गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा व राड से मुझे मारने पीटने लगे शोर गोल सुनकर मेरी मां केसिया देवी मौके पर पहुंच कर बीच बचाव करने लगी तो विपक्षी मेरी माँ
को भी मार पीट दिए तथा मुझे भी चोटें लगी है।मार पीट के दौरान मेरे गले का चैन भी खो गया जिसे प्रार्थी काफी खोजा लेकिन नहीं मिला।विपक्षी द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !