Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइमतीन माह बाद चोरी से संबंधित मुकदमा हुआ दर्ज

तीन माह बाद चोरी से संबंधित मुकदमा हुआ दर्ज

तीन माह बाद सात बोरी धान चोरी का मुकदमा दर्ज

जमानियां (गाजीपुर) : सैदाबाद निवासी अशोक राय ने तीन माह बाद धान की सात बोरी चोरी होने का तहरीर कोतवाली में शनिवार को दिया।
पुलिस ने संजीव गुप्ता उर्फ मुन्जी गुप्ता व एक अज्ञात पल्लेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि बीते 20 दिसंबर 2024 को गांव के पश्चिम तरफ स्थित अपना धान की बोरी पैक करके क्रय केंद्र पर बेचने हेतु तैयार किया गया था। कुछ आवश्यक कार्यवश अपने खलिहान से घर
चला गया कि उसी समय गाडी नंबर उप 61 बीटी2386 पिकअप पर कुल सात बोरी धान चोरी करके गाड़ी पर संजीव गुप्ता उर्फ मुन्जी गुप्ता के द्वार पल्लेदारों की मदद से उठा कर ले गये। ऐसा कृत्य करते हुए गांव के ही अब्बास द्वारा देखा गया था।कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !