Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमदिलदारनगर पुलिस को चोर दे रहे चुनौती चोरी की घटना को लगातार...

दिलदारनगर पुलिस को चोर दे रहे चुनौती चोरी की घटना को लगातार दे रहे अंजाम

दिलदारनगर (गाजीपुर) : क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक के बाद एक चोर घर सहित मंदिर को अपना निशाना बना रहे है।

इसी क्रम में 27 फरवरी की रात फूली गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया और चोरों ने ताला तोड़ सोने के आभूषण सहित,नगदी ,इन्वर्टर बैटरी पर अपना हाथ साफ कर नौ दो ग्यारह हो गए । वही 28 को पीड़िता फातमा बेगम पत्नी अशरफ हौव्वारी ने थाना में घटना की तहरीर दी। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पति बाहर नौकरी करते है।मैं बच्चों को लेकर बाहर गयी थी। 28 कि दोपहर में घर लौटी लौटी तो घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा देख सन्न रह गई।अंदर कमरे में समान बिखरा हुआ था।चोरों ने तीन थान गले व नाक का आभूषण व चांदी का पायल सहित इंवर्टर बैटरी व एक लाख नगदी चुरा लिए थे। वही फूली ग्रामसभा के शेरपुर स्थित कटार देवी मंदिर में भी चोरों ने 27 की रात दानपेटी तोड़कर पैसा,घंटा  व मूर्ति के ऊपर लगे पीतल को भी काट कर चोरी करने का प्रयास किया था।मंदिर के पुजारी लूटन राम  प्रतिदिन की तरह सुबह पूजा करने गए तो मंदिर का ताला टूटा देख ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।गांव के पूर्व प्रधान विजय यादव ग्रामीण संग थाना पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी।बताया कि मंदिर चोरी में यह तीसरी घटना है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !