Friday, July 17, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसंपूर्ण समाधान दिवस: 10 में से 2 का मौके पर हुआ निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस: 10 में से 2 का मौके पर हुआ निस्तारण

जमानियां। तहसील सभागार में शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
समाधान दिवस के दौरान कुल 10 पीड़ित फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालयों में आता है, इसलिए उसका समाधान करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस पर आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश न लौटे। पारदर्शिता और नियमानुसार त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया, ताकि हर पात्र व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी, विकासखंड अधिकारी बृजेश कुमार अस्थाना व नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !