Friday, July 17, 2026
Homeक्राइमदोस्त दोस्त ना रहा 5000 रुपये नकद और एक वीवो का मोबाइल...

दोस्त दोस्त ना रहा 5000 रुपये नकद और एक वीवो का मोबाइल लेकर फरार

दोस्त दोस्त ना रहा 5000 रुपये नकद और एक वीवो का मोबाइल लेकर फरार

 

जमानियां। थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर मोबाइल और पैसे हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित सत्यनारायण बिंद, निवासी ग्राम रामपुर उर्फ सलेमपुर, ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका मित्र प्रवीण राय, जो छत्तीसगढ़ के कोरबा का निवासी है, 10 सितंबर 2024 को दरौली चौराहे पर स्थित उनकी दुकान पर आया। दोस्ती के भरोसे उसने उनसे 5000 रुपये नकद और एक VIVO मोबाइल उधार लिया।

सत्यनारायण ने बताया कि यह मोबाइल उन्होंने दिलदारनगर से 34,999 रुपये में किस्त पर खरीदा था। प्रवीण राय ने भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही मोबाइल और पैसे लौटा देगा, लेकिन कई बार मांगने के बावजूद उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि प्रवीण राय अब मोबाइल और पैसे लौटाने से इनकार कर रहा है। परेशान होकर उन्होंने थाना जमानियां में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों की पुष्टि के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !