विद्युत विभाग की टीम से मारपीट मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार।
ज़मानिया- नगसर हाल्ट थाना अंतर्गत नगसर मीर राय गाँव में बीते शनिवार को विद्युत टीम और अधिकारियों पर हमलें के पांच आरोपितों में से पुलिस ने चार को उनके गाँव के समीप से रविवार को दबोच लिया,जो कहीं भागने की फिराक में थे।
पुलिस ने विद्युत टीम के अधिकारियों और कर्मियों पर हमलें के मामलें में दबोचे गये सभी चारो को थाने लेकर चली आई,जहाँ उनके कडी पूछताछ के बाद उनका रेवतीपुर सीएचसी अस्पताल पर मेडिकल मुआयना कराने के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस ने विद्युत टीम पर हमलें के जिन चार आरोपितों को दबोचा है उनमें मदन राय,रोहित कुमार राय,परशुराम राय और राम औतार राय आरोपी शामिल है,पुलिस ने इस मामलें में फरार एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है,मगर अभी तक पचवां हमलावर पुलिस की गिरफ्त में अब तक नहीं आ सका है।
मालूम हो कि बीते शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी शंम्भू कुमार के निर्देश पर अधिशासी अभियंता चतुर्थ गोपीचंद भास्कर के नेतृत्व में विद्युत टीम नगसर हाल्ट थाना के नगसर मीरराय गाँव में विद्युत चोरी में लिप्त लोगों की चेकिंग के दौरान अवैध कनेक्शन काट रही थी।
इसी दौरान गाँव के ही कुछ मनबढ लाठी-डंडा लेकर विद्युत टीम से नोकझोंक करते हुए उन्हें अवैध कनेक्शन काटने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे,इसी बीच अचानक मनबढो ने एसडीओ प्रवीन मौर्या,जेई आशीष कुमार,लाइनमैन महादेव और शहजाद के उपर हमला कर दिया था।
इसके कारण मौके पर अफरातफरी मच गई थी,मनबढो के इस हमलें में उक्त चारों विद्युत कर्मी घायल हो गये थे,इस सूचना पर विद्युत विभाग के आलाधिकारी एवं अन्य कर्मी मौके पर पहुंच, किसी तरह वहाँ से उन्हें बाहर निकाल थाने पहुंचे और पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि विद्युत टीम पर हमले के चार आरोपितों को दबोच उनका चालान कर दिया गया। मामलें में फरार एक अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है,जल्द ही दबोच लिया जाएगा।

