Friday, July 17, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाविद्युत चेकिंग और ओटीएस के पंजीकरण

विद्युत चेकिंग और ओटीएस के पंजीकरण

नगसर मीर राय गावं में विद्युत चेकिंग और ओटीएस के पंजीकरण करने गयी टीम पर लोगों ने किया हमला।

ज़मानिया -: नगसर हाल्ट थाना अंतर्गत नगसर मीर राय गावं में आज शनिवार को विद्युत चेकिंग और ओटीएस के पंजीकरण कराते समय आधा दर्जन मनबढो ने विद्युत टीम पर हमला कर दिया।

फ़ोटो:- टीम पर हुए हमले को लेकर अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराते विद्युत विभाग के कर्मचारी।

जिसके कारण मौके पर अफरातफरी मच गई। मनबढो ने अवर अभियंता आशीष कुमार यादव,एसडीओ प्रवीन मौर्या,लाइनमैन महादेव और शहजाद के साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा लेकर दौडा लिया,और जान से मारने की धमकी देने लगे इसकी सूचना विद्युत विभाग की टीम ने थाना पुलिस को दिया।खुद को पकडे जाने के डर से हमलावर फरार हो गये।

सूचना पर आननफानन में भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच,आरोपितों की तलाश में जुट गई। इधर इस हमले के बाद विद्युत टीम थाने पर पहुंची, और इसकी सूचना अपने विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही अवर अभियंता आशीष कुमार यादव ने आधा दर्जन के खिलाफ तहरीर दिया

जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामलें की छानबीन शुरू कर घायल सभी चारों विद्युत कर्मियों को मेडिकल मुआयना के लिए रेवतीपुर सीएचसी भेंज दिया। वहीं इस हमलें की जानकारी मिलते ही आक्रोशित अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर अन्य विद्युत कर्मियों संग नगसर हाल्ट थाना पहुंच गये।

अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने बताया कि उक्त विद्युत अधिकारी टीम के साथ नगसर मीर राय में चेकिंग और ओटीएस पंजिकरण कराने गये थे,कि इसी बीच बकाए और अवैध कनेक्शन लेकर विद्युत का उपयोग कर रहे लोगों का जैसे ही कनेक्शन काटे जाने लगा मनबढो ने उक्त जेई,एसडीओ और दो लाइनमैनों के साथ मारपीट शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि अगर 24 घंटे में हमलावर गिरफ्तार नहीं हुए तो विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार शुरू करने के साथ ही इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप्प कर देगें,जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया विद्युत टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है,जल्द ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता गोपीचंद भास्कर, एसडीओ प्रवीन मौर्या,एसडीओ लोकेश कुमार,अवर अभियंता आशीष कुमार,जेई तारा शंकर,जेई शशिकांत, जेई इंद्रजीत पटेल,पवन सिंह,बाबू खान, सतेंद्र, महादेव, शहजाद,जीवन,रितेश,अनिल आदि मौजूद रहे।

 

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !