Friday, July 17, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाढढनी भानमल राय गाँव में अज्ञात ने दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल को...

ढढनी भानमल राय गाँव में अज्ञात ने दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले।

ढढनी भानमल राय गाँव में अज्ञात ने दरवाजे पर खड़ी मोटरसाइकिल को किया आग के हवाले।

ज़मानिया – सुहवल थाना अंतर्गत ढढनी भानमल राय गाँव में बीते शुक्रवार की देर रात्रि को‌ एक अज्ञात अराजक तत्व ने बीच गाँव में तीन अलग अलग जगहों पर दरवाजे के समीप खडी बाइकों को आग के हवाले कर दिया जिसके कारण बाइकें धू-धू कर जलने लगी।

फ़ोटो-: सुहवल थाना अंतर्गत ढढनी भानमल राय गाँव में  आग लगने के बाद जलकर ख़ाक हुई मोटरसाइकिल को देखते हुए गाँव के लोग।

इसकी जानकारी ग्रामीणों एवं बाइक स्वामियों को तब हुई जब टंकियां तेज धमाके के साथ फटने लगी,धमाके से सहमें घरों से बाहर नहीं निकले,जब छत पर पहुंच देखा तो बाइकें तेज आवाज के साथ धू-धू कर जल रही है,इसके बाद तो लोगों में अफरातफरी मच गई।

तुरंत ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर तीन अलग अलग जगहों पर फूंकी गई बाइकों में लगी आग की लपटे इतनी तेज थी कि कोई पास जाने की जहमत नहीं उठा पा रहा था,इसके बाद लोगों ने‌ इसकी सूचना पुलिस के 112 डायल को दिया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन शुरू कर दी।

लोग जल रही बाइकों को निजी संसाधनों के सहारे बुझाने में जुट गये,करीब दो घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका,मगर तीनों बाइकें जलकर राख हो चुकी थी।इस घटना में चंदन वर्मा की अपाची 180 सीसी,अनिल खरवार की पैसन प्रो और सोनू राय की स्पेंडर बीएस 6 बाइक पूरी तरह से जल गई।

वहीं इस गंम्भीर घटना को अंजाम देने वाले अराजक तत्व आग लगाकर जाते समय जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया,जिसमें वह अपना चेहरा पूरी तरह से बाधें हुए है,और घटना को अंजाम देने के बाद वह तेजी से पैदल ही भाग रहा है। ढढनी भानमल राय गाँव के अंदर हुई इस वारदात के कारण ग्रामीण पूरी तरह से भयभीत नजर आ रहे है,लोग इस घटना का जल्द पर्दाफाश करने के साथ ही आरोपी को जल्द दबोचने की मांग की।

इस घटना में करीब चार लाख के नुकसान होने की बात लोगों ने बताई।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है,मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन करने के साथ ही इस वारदात को अंहाम देने वाले की तलाश में जुटी है,जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !