जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फुफुआव निवासी एक युवक का मोबाइल सहित नगदी पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। वही पुलिस भी मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि रामपुर फुफुआव गांव निवासी सद्दाम खान अपने घर जा रहा था कि दरौली गांव के पास जाम में फंस गया। इसी बीच किसी ने उसे जेब से 9 हजार रूपये नगदी सहित मोबाइल चुरा लिया। जिसकी तहरीर प्राप्त हुई है। जिके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

