Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइमरोजगार सेवक ने पीएम आवास का जिओ टैगिंग कर रहे पंचायत सचिव...

रोजगार सेवक ने पीएम आवास का जिओ टैगिंग कर रहे पंचायत सचिव को पीटा

करंडा। ब्लाक के धरवां गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी संदीप यादव द्वारा जिओ टैगिंग करने के दौरान निलंबित रोजगार सेवक पर अभद्रता करने व सरकारी काम में व्यवधान डालने का आरोप लगाते हुए थाने में नामजद तहरीर दी है।

करंडा के अनापुर सरयां निवासी संदीप यादव धरवां में सचिव के पद पर तैनात हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि रविवार को वो शमशेर सिंह के साथ धरवां निवासी सुदामा बिंद के घर प्रधानमंत्री आवास की जिओ टैगिंग करने गए थे। इस बीच वहां पर धरवां गांव निवासी रोजगार सेवक संतोष बिंद पहुंचा। उसे वर्तमान में निलंबित भी किया गया है। संतोष वहां आने के बाद टैगिंग न करने की धमकी देने लगा। जब उसे मना किया गया तो उसने मेरे साथ अभद्रता शुरू कर दी। बताया कि जब मोबाइल से पूरे घटना का मैंने वीडियो बनाना चाहा तो उसने मेरा मोबाइल भी पटककर तोड़ दिया। इसके बाद मारपीट की और गालियां देते हुए फरार हो गया। इस घटना के संबंध में मेरे द्वारा नामजद तहरीर दी गई है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !